RPSC Senior Teacher Admit Card 2024: जानकारी के लिए बता दूँ , राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज (25 दिसंबर 2024) सीनियर टीचर वैकेंसी 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था। उन उम्मीदवारों का अब इंतजार खतम ही गया है। वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर कैंडिडेट्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Also Read:
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के संबंध में आधिकारिक सूचना भी रिलीज की गई थी। इसके मुताबिक कहा गया था कि परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से 60 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाएगा। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर सेंटर पर रिपोर्ट करें। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2024: Overview
Organization | RPSC(Rajasthan Public Service Commission) |
Bharti Departement | Sanskrit Education Department |
Exam Name | RPSC Senior Teacher/Second Grade Teachers |
Article Category | Admit Card |
Number of Posts | 347 |
Exam Mode | Offline |
RPSC Senior Teacher Exam Dates 2024 | 28, 29, 30, 31 December 2024 |
RPSC 2nd Grade Admit Card Mode | Online |
Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
RPSC Senior Teacher Admit Card 2024
Rajasthan Senior Teacher Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC) ने सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आरपीएससी ने एग्जाम के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिलीज की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर करना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

आरपीएससी की ओर से सीनियर टीचर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन परीक्षा 28 से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक कंडक्ट कराई गई थी। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 347 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्ययर्थी आसानी से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Sanskrit Senior Teacher Time Table 2024: किस तारीख को तथा किस विषय का होगा एग्जाम ?
Exam Date | Subject Name | Time | Shift |
28th Dec. 2024 | Social Science | 9:30 AM to 12:00 PM | Morning |
28th Dec. 2024 | Hindi | 2:30 PM to 5:00 PM | Afternoon |
29th Dec. 2024 | GK and Pedagogy | 9:30 AM to 11:30 PM | Morning |
29th Dec. 2024 | Science | 2:30 PM to 5:00 PM | Afternoon |
30th Dec. 2024 | Maths | 9:30 AM to 12:00 PM | Morning |
30th Dec. 2024 | Sanskrit | 2:30 PM to 5:00 PM | Afternoon |
31st Dec. 2024 | English | 9:30 AM to 12:00 PM | Morning |
28 दिसंबर को सामाजिक विज्ञान और हिंदी का पेपर आयोजित होगा। 29 दिसंबर को सामान्य ज्ञान, शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान का पेपर होगा। 30 दिसंबर को गणित और संस्कृत की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 31 दिसंबर 2024 को अंग्रेजी का पेपर आयोजित होगा।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2024 Download कैसे करे ?
- आरपीएससी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर यहां सीनियर टीचर (संस्कृत शिक्षा विभाग) कॉम्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 लिंक पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2024 Direct Link
Official Website | Click Here |
Homepage | Click Here |