Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2025: जानकारी के लिए बता दे , दिल्ली निवासी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी बाहर निकल कर आई है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद करके के लिए एक खास योजना चलाई है। जिसे मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है के नाम से शुरू की गई है। इस योजना के लाभ की बात करे तो , इस योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीना 1000 रुपये की आर्थिक रूप से मदद के तौर पर प्रदान करेंगी।
Also Read:
दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई, जिसके तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को ₹1,000 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 13 दिसंबर को एक प्रेसवार्ता में कहा था कि इस योजना के लिए पंजीकरण अगले सात से 10 दिनों में शुरू हो जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार अभी भी इस पर काम कर रही है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में इस तरह की योजना पहले से चल रही है।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2025: Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना |
महिला सम्मान योजना कब लॉन्च की गई | 2024 |
किसके द्वारा | सीएम अरविंद केजरीवाल |
राज्य | दिल्ली |
लाभ | महिला सम्मान योजना में प्रतिमाह 1000 रू प्रदान किए जाएंगे |
महिला सम्मान योजना का उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.edistrict.delhigovt.nic.in |
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: इस योजना के लिए कौन महिलाएं होंगी पात्र?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजधानी में रहने वाली और पंजीकृत मतदाता हर महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। हालांकि, कुछ श्रेणियों में आने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार की तरफ से योजना में आवेदन करने के लिए कुछ सीमाएं भी हैं।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility 2025
- इस योजना का लाभ दिल्ली की वह महिलाएं नहीं ले पाएंगी, जो पहले से ही दिल्ली सरकारी की किसी योजना का लाभ ले रही हैं।
- दिल्ली की निवासी महिला और दिल्ली के पते वाली मतदाता पहचान पत्र वाली महिला इस स्कीम का लाभ ले सकती है।
- इसके अलावा सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं और इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं।
- महिला की आयु 12 दिसंबर, 2024 (योजना अधिसूचित करने की तिथि) को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज ?

जो महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होना चाहिए –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- दिल्ली का पता दर्शाने वाला वोटर आईडी कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बिजली बिल
- बैंक पासबुक
- इनकम सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- माध्यमिक हाई स्कूल प्रमाण पत्र या 12 दिसंबर 2024 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु दर्शाने वाला कोई भी दस्तावेज।
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Kist Kab Milega: महिला लाभार्थियों को किस्त कब से मिलना शुरू होगा ?
जानकरी के लिए बता दे, इस योजना के तहत महिलाओं को लाभ मिलना कब से शुरू होगा अभी कोई फिक्स तारीख घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अनुमान यह है की दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के अनुसार, चुनाव की तारीखों की घोषणा से यह तय होगा कि लाभार्थियों के खातों में धनराशि कब जमा होगी। भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जल्द ही दिल्ली चुनाव 2025 की तारीख की घोषणा किए जाने की संभावना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लाभार्थियों को मार्च, 2025 महीने के अंत से पहले कम से कम एक या दो किस्तें मिल जाना चाहिए।
Homepage:- Click Here
Official Website:- Click Here